Poha Recipe in hindi


Poha Recipe - भारत के पश्चिम राज्यो मे से महाराष्ट्र राज्य मे नाश्ते मे खाई जानेवाली Poha Recipe यह पुरानी प्रसिद्ध डिश है | इसे आज भी बडेही चाव से खाते है | पोहा बनाने मे बहोत ही आसन है | पोहा झटपट बनकर तैयार हो जाता है |और इसे बच्चे बडे ही प्यार से खाते है | जैसे गुजरात मे नाश्ते मे जलेबी फाफडा पसंद करते है , वैसेही महाराष्ट्र मे नाश्ते मे पोहा पसंद करते है | इसे 15 सालके उपर के बच्चे बना भी सकते है | इस पोहा डिश को आलू पोहा (बटाटा पोहा,कांदा पोहा) के नाम से भी जानते हैं |इसलिये, इस लेख मे आपको Poha Recipe in hindi के बारे मे पढनेको मिलेगा |
Poha Recipe in hindi

Poha Recipe in hindi



सामग्री:



1. पोहा - 250 ग्राम

2. प्याज - 2 (बारीक कटे हुये)

3. आलू - 1 (बारीक कटा हुआ-छिलके निकालके)

4. तेल - 1 टेबलस्पून

5. मुंगफली - 25 ग्राम

6. राई - ½ टिस्पून

7. हरी मिर्च - 4 (बारीक कटी हुई)

8. हल्दी - ½ टिस्पून

9. हिंग - 1 चुटकी

10. कढी पत्ता - 10 - 12

11. हरा धनिया - बारीक कटा हुआ (आवश्यकतानुसार)

12. निंबू का रस - ½ टेबलस्पून

13. चिनी - 1 टेबलस्पून

14. नमक - आवश्यकतानुसार 



पोहा बनाने की विधी



1. सबसे पहले पोहा को एक बडेसे छन्नी मे लेकरं छान ले |


2. उसके बाद पोहा को एक बडे बाउल मे ले, और बाद मे पोहा ढक जाये उतना पाणी पोहा के उपर डाल दे | और तुरंत ही भिगे हुए पोहा को एक छन्नी मे डाले | छन्नी से उसका अतिरिक्त पाणी निकल जायेगा |

3. अब गॅस को ऑन करे, आच को मिडीयम फ्लेम पर रहने दे | एक कडाही ले, कडाही मे एक टेबल स्पून तेल डाले | तेल अच्छेसे गर्म होने के बाद राई डाले | जब राई तडकने लगे तब मुंगफली डाले |मुंगफली को सुनहरा होने तक तले | बाद मे हरी मिर्च डाले, उसके बाद प्याज डाले, प्याज को भी सुनहरा होने तक पकने दे, बाद मे आलू डाले |आलू को तीन मिनट तक अच्छी तरह से पकने दे | डाले हुए सामग्री को बीच बिच मे हिलाते रहे, क्योकी मिश्रण कढाई को चिपके नही,| बाद मे हल्दी डाले | उसके बाद कढीपत्ता डाले,चुटकी भर हिंग डाले | अब भीगे हुए पोहा को डाले | अच्छी तरह से मिला ले | तीन मिनिट तक लो फ्लेम पर पोहा को पकने दे |

4. अब उपर से नींबू का रस,नमक और चिनी डाले और अच्छे से मिला ले | अब उपर से थोडा कटा धनिया डाले, अब गॅस को बंद कर दे, आपका गरमागरम पोहा परोसने के लिए तयार है |


निष्कर्ष - अब आप जान चुके होंगे कीं, झटपट और चटपट पोहा कैसे बनाते हैं |अगर आप इस तरहसे पोहा बनते हो तो, आप जिनको भी ये पोहा खिलाओगे तो उनको भी बोहोत पसंद आयेगा |


सुझाव



1. आप चाहे तो पोहा रेसिपी मे हरे मटर भी डाल सकते है |

2. पोहा बनाने के लिए हमेशा जाडा पोहा ले|

3. आप चाहे तो पतला पोहा भी ले सकते है,पर पतला पोहा के उपर पाणी छीडखना होता है

4. आप अगर बच्चो के लिए पोहा बना रहे है तो, उसमे गाजर भी डाल सकते है | मीर्च को नही डाले |

5. बच्चो के पोहा मे आप जीरा भी डाल सकते है|

6. आपको अगर चिनी पसंद नही है तो चिनी को मत डाले |

7. पोहा परोसते वक्त पोहा के उपर नॉयलॉन शेव, नारियल का किस, और कटा हुआ धनिया भी डाल सकते हैं |

8. पोहा को गरमागरम परोसे |




स्वाद - खट्टा मीठा, नमकीन


परोसने का तरीका - पोहा सुबह के नाश्ते मे चाय से पहले,नही तो चाय के बाद परोसा जाता है |












































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.