Shahi Paneer Recipe in hindi - ghar pe banaye aasan tarikese


शाही पनीर एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है | जो अपनी मलाईदार ग्रेवी और खास मसलो के लिए जानी जाती है | यह रेसिपो उत्तर भारत के लोगो के खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | यह रेसिपी खास कर शादी, त्योहारो और पार्टी मे बननेवाली प्रमुख रेसिपी है | शाही पनीर मे पनीर के टूकडो को क्रीम, काजू, टमाटर, दही के ग्रेव्ही मे डूबोकर पकया जाता है | जो इसे एक बडिया स्वाद देता है | इस शाही पनीर को रोटी, नान, तंदुरी रोटी, जिरा राईस के साथ पारोसने से इस्का स्वाद और भी बढ जाता है | तो चलिये जानते है Shahi Pneer Recipe in hindi के इस लाजवाब रेसिपी को आसन तारिकेसे कैसे बनाते है |
Shahi Paneer Recipe in hindi

Shahi Paneer Recipe in hindi


शाही पनीर को बच्चो से लेकर बुढो तक सभी पसंद करते है | इस लाजवाब ढाबा स्टाईल शाही पनीर को खाते खाते सभी उंगलीया चाटते रहे जायेंगे, ऐसी यह रेसिपी बनकर तैय्यार है |




पूर्वतयारीयो का समय - 30 मिनट

पकाने का समय - 40 मिनट

कितने लोगो के लिए -  3




शाही पनीर बनाने की सामग्री


1. पनीर - 250 ग्राम (चौकोनी आकार मे कता हुआ )

2. टमाटर - 2

3. प्याज - 2

4. काजू - 10 - 12

5. दही - ½ कप

6. दूध - ½ कप

7.अदरक लहसून पेस्ट - 1 टेबल्सपून

8. लाल मिर्च पावडर - 1 टिस्पून

9. क्रीम - ½

10. बडी इलायची - 1

11. तेज पत्ता - 1

12. गरम मसाला - 1 टी स्पून

13. धनिया पावडर - 1 टी स्पून

14. हल्दी पावडर - ½ टीस्पून

15. दालचिनी - 1-2 टुकडे

16. नमक - स्वादानुसार

17. कसुरी मेथी - 1 टीस्पून

18. तेल - 3 टेबलस्पून

19. हरी ईलायची - 2 - 3

20.. चिनी - 1 टी स्पून

21. काली मिर्च - 5 - 6

22. लोंग -  3 - 4






  शाही पनीर बनाने की विधि



1 सबसे पहले प्याज और टमाटर को तुकडो मे काट लीजिए और उसका पेस्ट बना लीजिए ( पेस्ट को अलग अलग बना लेना है ), आदरक - लहसून की पेस्ट बना लीजिए |

2.काजू को 5 मिनट के लिए गर्म पानी मे भीगो देना है, और उसकी पेस्ट बना लेनी है |

3. पनीर के टूकडे को गर्म पानी मे पाच मिनट के लिए भिगो दे,ताकि वह नरम हो जाये |

4.
गॅस को मिडीयम फ्लेम पर ऑन करे,कढाई को गॅस पर रखे,कढाई मे तेल डाले, तेल को थोडा गर्म होने दे, उसमे तेज पत्ता,दालचिनी,काली मिर्च,लोंग, बडी ई लायची और छोटी ईलायची डालकर भून लिजिए |

5.
बाद मे प्याज का पेस्ट डालकर भून लीजिए, प्याज को सुनहरा रंग तक भूने |

 6.
बाद मे अदरक लहसुन की पेस्ट डाल दीजिए,इसको अच्छे से भून लीजिए |

7.
टमाटर की प्युरी को डाले,दही डाले इन सभी चीजो को अच्छे से पका ले,हल्दी ,लाल मिर्च डाले |

8.
धनिया पावडर, नमक डाले,इन मसालो को तब तक पकाये जब तक तेल किनारे न छोड दे |

9.काजू का पेस्ट डाले और थोडी देर के लिए पकाये,बाद ने मलाई डाले और इस मिश्रण को दो मिनट के लिए ढककर पकाये  |
 

10.
ग्रेवी पक जाने के बाद इसमे दूध डाले,अच्छे से मिला ले, थोडी देर के लिए ढक्कर पका ले |


11.
पनीर के टूकडे डाले और ग्रेव्ही को अच्छी तरह से मिला ले, 2 से 3 मीनट के लिये धीमी आज पर पकाये |


12.
अब उपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डाले,कसुरी मेथी को थोडा भूनकर हाथो से बारीक कर लीजिए |


13.चिनी डाले और स्वादानुसार नमक डाले |


14.
बस ढाबा स्टाईल शाही पनीर रेसिपी तैय्यार है |


  निष्कर्ष


ढाबा स्टाईल शाही पनीर घर पर बनाना आसान है | इसे बनाने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगता है|हमने Shahi Paneer Recipe in hindi के इस लेख मे ढाबा स्टाईल शाही पनीर घर पर बनाना बताया है |


    सुझाव 



1.ग्रेव्ही को और मलाईदार बनाने के लिए क्रीम की मात्रा को बडा सकते है |

2. आप चाहे तो कश्मीरी लाल मिर्च को टमाटर की प्युरी के साथ पीस सकते है उससे रंग मे और निखार आयेगा |

3.आप चाहे तो थोडा केसर दूध मे मिलाकर डाल सकते है,उससे रंग और स्वाद दोनों में निखार आयेगा |

4.पनीर के टूकडे को पानी से निकाल कर कपडे से सुखा लीजिए |

5. आप चाहे तो शाही पनीर को सर्व्ह करते वक्त ऊपर से मलाई डाल सकते हो |



स्वाद - हलका जयकेदार


परोसे - गरमागरम शाही पनीर को धनिया पत्ती से सजाये, रात को डिनर मे नान, रोटी या जीरा राईस के साथ परोसे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.