Rasgulla recipe in Hindi - swadisht aur majedar

रसगुल्ला रेसिपी - रसगुल्ला, जिसे बंगाली में रोशोगोल्ला कहा जाता है, यह भारत की एक प्रमुख मिठाई है, विशेष रूप से यह पश्चिम बंगाल और ओडिसा मे यह प्रमुख मिठाई मानी जाती है | यह मिठाई अपने मुलायम स्पोंजी और रस से भरे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है| रसगुल्ला मुख्यत्वे छेना ( फडा हुआ दूध ) से बनाया जाता है, जिसे चीनी के चाशनी मे पकाया जाता है| Rasgulla recipe in hindi को बनाना बहुत ही आसान है |इस मिठाई को बच्चो से लेकर बुढो तक सभी पसंद करते है|

Rasgulla recipe in Hindi
यह मिठाई बनाना बहुत ही आसान है, कुछ ट्रिक्स अँड टिप्स के साथ अगर यह मिठाई बनाई जाती है तो बिलकुल हलवाई स्टाईल बनके तयार होती है|



Rasgulla recipe in Hindi




पूर्वतयारीयो का समय - 10 मिनट

पकाने का समय - 30 मिनट





सामग्री



1. दूध - 1 लिटर

2. चिनी - 2 कप

3. नींबू का रस या सिरका - 2 बडे चम्मच

4. पानी - 5 कप

5. केवडा वॉटर - 1 छोटा चम्मच ( वैकल्पिक )







रसगुल्ला बनाने की विधि



1.
एक बडा सा बर्तन लिजिए, गॅस को चालू करे और बर्तन मे दूध को डाल दीजिए, एक उबाल आने तक दूध को पकाये, गॅस को बंद करे |


 2.
दूध को थोडासा थंडा होने दे, अब दूध मे थोडा थोडा करके सिरका डाले, दूध को हिलाते रहीये, दूध जब फटने लगता है तब सिरका डालना बंद कीजिए, दूध जब फटने लगता है तब दूध का पानी हरा हरा होने लगता है तब समज लेना की दूध फट गया है| दूध फटने के बाद एक मिनिट के लिए छोड दे ताकी छेना पुरी तरह से अलग हो जाये |



3.
एक सुती कपडे मे या छन्नी मे फटे हुए दूध को डालकर छान ले | थंडे पानी से धोले ताकि सिरके का खट्टापन निकल जाये, अब इसे अच्छे से बांधकर दुसरे और एक सुती कपडे मे पंधरा मिनिट के लिए रख दिजीये ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाये, छेना पुरी तरह से सुखा नही होना चाहिये उसमे थोडा गिलापन होना चाहिए |


4.
छेना को 10 से 15 मीनट के बाद एक थाल मे निकाल ले, और 10 मीनटके लिये हाथो से अच्छी तरह से मसल ले ताकी यह छेना अच्छी तरह से चिकना और मुलायम हो जाये |



5.
मसले हुए छेना के छोटे छोटे आकार मे गोल गोल बॉल्स बना लेने है, वॉल्स को अच्छी तरह से गोल गोल बना लेना है ताकी रसगुल्ले चाशनी मे जाने के बाद फटे नही |



6.
एक बडा सा बर्तन लिजिए उसमे 2 कप चीनी और 5 कप पानी डाल दिजिए, चिनी को पानी मे अच्छी तरह घुल जाने तक पका लेना है |



7.
इस उबले हुए चाशनी मे एक एक रसगुल्ला को डाल देना है, रसगुल्ला को एक के बाद एक डाले | अब इस बर्तन को ढक्क कर 15 मिनट के लिये अच्छे से पका लीजिए |


8. रसगुल्ला को चाशनी से निकाल कर थंडे पानी मे डाल दिजिये, ताकी उसकी पकने की प्रक्रिया रुक जाये|


9.
चाशनी थंडी होने के बाद फिरसे रसगुल्ला को पानी से निकाल कर चाशनी मे डाल दीजिए और फ्रिज मे रख दिजीये, एक जार मे भरकर भी रख सकते है |

L

निष्कर्ष


रसगुल्ला भारतीय मिठाईयो मे एक विशेष मिठाई है | Rasgulla recipe बनाने के लिए इसकी सरल सामग्री और बनाने की विधि सरल है इसके बावजूद इसका स्वाद अनोखा और लाजवाब है| इस मिठाई को त्योहार और विशेष अवसर पर खाया जाता है| और किसी भी समय मीठा खाने का मन हो तो रसगुल्ला एक विशेष विकल्प है|


महत्वपूर्ण सुझाव



1. दूध फाडणे के लिए नींबू का रस, सिरका या दही का उपयोग किया जा सकता है|

2. छेना को अच्छी तरह से मसलना आवश्यक है, की रसगुल्ले मुलायम और स्पंजी बने|

3. चाशनी मे पानी का पर्याप्त स्थान होना चाहिये , ताकि रसगुल्ले अच्छी तरह पक सके|

4. रसगुल्ले पकाते समय बर्तन को बीच बीच मे हिलाते रही ये, रसगुल्ला को हिलाने के लिए चम्मच का उपयोग ना करे इससे रसगुल्ले टूट सकते है|



रसगुल्ला मे क्या क्या पोषण तत्व होते है?


रसगुल्ला मे कॅलरीज कम होती है क्यूकी इस रसगुल्ले को तलने के बजाये चाशनी मे पकाया जाता है| एक मध्यम आकार के रसगुल्ले मे लगभग 120 कॅलरी, 1.7 ग्राम प्रोटीन और 25 ग्राम कार्बोहायड्रेट होते है|


स्वाद - मीठा


परोसने का तरीका - किसी भी त्योव्हार के दिन दोपहर के भोजन के साथ परोसा जा सकता है| कुछ कुछ विशेष अवसरो पर भी परोसा जा सकता है| वैसे तो जब मीठा खाने का मन हो तब भी रसगुल्ला परोसा जा सकता है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.