Vanilla icecream recipe in Hindi - स्वादिष्ट और हेल्दी



वनीला आईस्क्रीम : इतनी तेज गर्मी मे आईसक्रीम खाने का हर किसी का मन करता है | बच्चो से लेकर बुढो तक हर कोई आईसक्रीम खाना पसंद करता है | बाजार मे मिलने वाली आईसक्रीम तो सभी को पसंद है और हर कोई खाता है | लेकिन अगर बाजार जैसा स्वाद और थंड से भरी आईसक्रीम घर मे बनाई जाये तो उसका मजा कुछ और ही है | यह रेसिपी Vanilla ice cream recipe in Hindi मे साजा की है  |

Vanilla icecream recipe in Hindi
आज हम आपको वनीला फ्लेवर की क्रिमी और स्वादिष्ट आईसक्रीम घर पर बनाना बतायेंगे, और इस आईसक्रीम में किसी भी तरह से अंडे का इस्तेमाल नही होगा |बिना आईसक्रीम मशीन से ये आईसक्रीम बनके तयार होगी | ह्या रेसिपी बनाना बहोत ही आसान है और थोडी ही सामग्री मे बनके तयार होती है |


Vanilla icecream recipe in Hindi



 पूर्वतयारीयो का समय  - 15 मिनट 
 पकाने का समय  - 20 मिनट 








सामग्री



1. दूध - 500 मिली ( फुल क्रीम)

2. कंडेन्स्ड मिल्क - 200 ग्राम

3. फ्रेश क्रीम - 200 मिली

4. वनीला इसेन्स - 1 छोटी चम्मच

5. चिनी - 4 बडे चम्मच

6. कस्टर्ड पावडर - 1 बडा चम्मच

7. बर्फ जमाने वाला एअर टाईट डिब्बा









वनीला आईस्क्रीम बनाने की विधि 



1.
सबसे पहले एक भारी तले वाला बर्तन ले और उसमे 500 मिली फुल क्रीम दूध ले मध्यम आच पर उबलने के लिए रख दे | जैसे ही दूध मे उबाल आने लगे, गॅस को बंद कर दे |

2.
अब एक छोटे वर्तन मे 1 बडा चम्मच कस्टर्ड पावडर ले और उसमे 3-4 बडे चम्मच ठंडा दूध डालकर अच्छे से घोल ले, ताकि कोई गाठ ना रहे जाए |


3.
दूध में उबाल आने के बाद, उसमे यह घुला हुआ कस्टर्ड पावडर डाले और लगातार चलाते हुए पकाये, ताकि मिश्रण मे गाढापन आ जाए, इसे तब तक पकाए जब तक दूध हलका गाढा ना हो जाए |


4.
अब इसमे चिनी डाले और अच्छे से घुलने तक पकाए | अब चिनी अच्छे से घुले तब तक चम्मच से चलाते रहीए | अब इसमे कंडेन्सड मिल्क डाले, और 3-4 मिनट तक धीमी आज पर पकाए अब गॅस को बंद कर दे, और मिश्रण को ठंडा होने दे |


5.
मिश्रण ठंडा होने के बाद उसमे वनीला इसेन्स डाले |


6.
 अब इस मिश्रण मे फ्रेश क्रीम और कंडेन्स्ड मिल्क डाले|


7.
यह मिश्रण एक एअर टाईट डिब्बे में भरकर फ्रिज मे 3-4 घंटे के लिए रख दे | 3-4 घंटे के बाद यह मिश्रण एक मिक्सी जार मे डाले और रुक रुक के मिक्सी को चलाये, ऐसा करने से आईसक्रीम मुलायम बनेगी |


8.
अब इस मिश्रण को एक एअर टाईट डिब्बे मे डाले, और इसे एक प्लास्टिक सीट से उपर से कव्हर कर ले, ताकि कोई क्रिस्टल्स ना बने, अब इस डिब्बे को फ्रिजर मे 8-9 घंटे के लिए रख दे |


9.
8-9 घंटे के बाद फ्रिजर से आईसक्रीम निकाले, अब एक स्कूपर या चम्मच की मदत से आईसक्रीम को आईसक्रीम बाऊल में सर्व करे | 

10.
अब आप उपर से चाहे तो ड्रायफ्रूट्स, चॉकलेट चिप्स डाल सकते है |


निष्कर्ष


घर पर बनी आईसक्रीम बाजार से बनाई हुई आईसक्रीम से कई जादा स्वादिष्ट, क्रिमी और मुलायम होती है |
अगर आप भी अपने परिवार को इस गर्मी के मौसम मे थंडी - थंडी, स्वादिष्ट और हेल्दी आईस्क्रीम खिलाना चाहते हो तो एक बार इस वनीला आईस्क्रीम रेसिपी को जरूर ट्राय करे | Vanilla ice cream recipe in Hindi को पढकर आप ऐसी हेल्दी आईसक्रीम को घर पर बना सकते है |



सुझाव


1. फुल क्रीम दूध का ही इस्तमाल करे | इससे आईस्क्रीम का स्वाद और क्रीमिनेस दोनो बढ जाते है |

2. कस्टर्ड पावडर का इस्तेमाल जरूर करे क्यूकि यह पावडर आईसक्रीम को गाढा और मुलायम बनाती है |

3. कंडेन्सड मिल्क ना हो तो उसकी जगह आप 100 ग्राम मावे का इस्तमाल कर सकते है |

4. आईस्क्रीम जमाते समय डिब्बे को उपर से प्लास्टिक सीट से कव्हर करना जरुरी है नही तो आईस क्रिस्टल्स बन सकते है |


स्वाद - हलका मीठा


परोसने का तरीका - वैसे तो आईसक्रीम को दोपहर गर्मी के वक्त सर्व कर सकते है, आप चाहे तो दिन भर में कभी भी खा सकते है, इसे रात मे खाना खाने के बाद भी खाया जा सकता है










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.