Imli Ki Chutney Recipe In Hindi - आसान तरीके से

इमली की खट्टी मिठी चटनी एक भारतीय लोकप्रिय मसाला है | इस खट्टी मिठी चटनी का इस्तेमाल चाट मसाला के तौर पर किया जाता है | जैसे की. गोल-गप्पे, शेवपुरी, कचौडी, समोसा, पकोडे,भेलपुरी, इडली सांबर, डोसा इन व्यंजनो के उपर इस चटनी का इस्तेमाल होता है| इमली की चटनी खट्टी,मीठी और लजीज होती है| इस चटनी को बनाना बहुत ही आसान है, यह चटनी बनने के बाद बहुत स्वादिष्ट लगती है| चाट मे इस चटनी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इस तिखी और मिठी चटनी के बिना सारे चाट अधूरे है| इस लाजवाब Imli Ki Chutney Recipe In Hindi के लेख मे मैने इमली की चटनी बनाने का आसन तरिका समझाया है |

Imli Ki Chutney Recipe In Hindi

यह खट्टी, मीठी और तिखी इमली की चटनी चाट का स्वाद बडा देती है| इसलिये चाट को अच्छा बनाने के लिए सबसे पहले इमली की चटनी को सही से बनाना जरुरी होता है | मैने इस पोस्ट मे इमली की चटनी सही तरीके से कैसे बनाते है, ये स्टेप बाय स्टेप तरीके से फोटो के साथ समजाया है |


Imli Ki Chutney Recipe In Hindi



 विषय सूची 

1. इमली की चटनी के बारे मे

2. इमली की चटनी क्या है ?

3. इमली की चटनी बनाने का आसान तरीका

4. इमली की चटनी कैसे बनाते है ?

5. इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने की विधि






पूर्वतैयारीयो का समय - 10 मिनट

बनने का समय - 20 से 25 मिनट



इमली की चटनी के बारे मे

इमली की चटनी एक भारतीय पारिवारिक मसाला है |
जिसे उत्तरी भारत मे स्नॅक्स और चाट के साथ परोसा जाता है| चाट बनाने से पहले इमली की चटनी बनाना बहुत जरुरी होता है| इमली की चटनी के कई प्रकार है, जैसे की हरी मिर्च इमली की चटनी, लाल मिर्च इमली की चटनी, लहसुन और अदरक इमली की चटनी, खजूर इमली की चटनी ऐसे कई प्रकार से इमली की चटनी बनाई जाती है| 2 से 3 महिने के लिए फ्रिजर मे स्टोर की जाती है,और जरूरत के अनुसार उपयोग मे ली जाती है|



इमली की चटनी क्या है ?

इमली की चटनी एक चाट मसाला है, जिसका इस्तेमाल स्नॅक्स,चाट,चपाती, पके हुए चावल के साथ किया जाता है| इमली की चटनी इमली, गुड और खजूर का गाढा मिश्रण है, जिसे इस्तेमाल करते वक्त थोडा गर्म पानी मिलाकर पतला किया जा सकता है| इस चटनी का पतला घोल बनाके भेलपुरी, इडली, वडा, पकोडे, गोल गप्पे, पके चावल के साथ परोसा जाता है|



इमली की चटनी बनाने का आसान तरीका

इमली की चटनी बनाना बहुत आसान है, इमली की चटनी बनाने के लिए इमली, गुड, खजूर, लाल मिर्च का पावडर, जीरापावडर, नमकऔर सौंठ सही मात्रा मे लेना है, इन सभी मसाले को पानी डालकर उबाल लेना है | उबालने के बाद इसे ठंडा होने देना है| बाद में मिक्सी जार मे इस मिश्रण को पीस लेना है| अब इस मिश्रण को एक छन्नी की मदत से छान लेना है| बस आपकी खट्टी मिठी इमली की चटनी बनकर तैयार है| इसे एक एअर टाईट कंटेनर मे भरकर फ्रीजर मे 2 से 3 महिने के लिए रख सकते है| और फ्रिज में 1 महीने के लिए रख सकते है| आप जब भी चाट बनाये तब जरूरत के अनुसार एक बर्तन मे इस चटनी को निकाले और थोडासा गर्म पानी डालकर इस चटनी को पतला कर ले, और इस्तेमाल करे|



सामग्री


1. इमली - 50 ग्राम

2. गुड - 90 ग्राम 

3. खजूर - 100 ग्राम

4. नमक - 1 टीस्पून

5. लाल मिर्च पावडर - 1 टीस्पून

6. जिरा पावडर - ½ टीस्पून

7. पानी -2 कप

8. सौंठ - ½ टीस्पून 






इमली की चटनी कैसे बनाते है ? 

1. सबसे पहले बिना बीज वाली इमली लेनी है,इसे अच्छे से धोकर साफ कर लेना है|

2. एक बर्तन मे दो कप गर्म पानी डाले |

3. उसमे खजूर, इमली और गुड को डाले |

4. खजूर और इमली को 10 मिनट के लिए पकाले| इसके पकने के बाद गुड,जिरा पावडर,लाल मिर्च पावडर, नमक डाले,और इसे पकने दे|

5. पकने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दे|

6. मिश्रण थंडा होने के बाद मे मिश्रण को मिक्सी जार मे पिस लेना है |

7.अब छन्नी की मदत से छान ले | छन्नी मे नीचे से लगी हुई चटनी चम्मच से निकाल ले |

8. इस चटनी मे सौंठ पावडर डाले, और अच्छे से मिला ले|

9. आपकी खट्टी मिठी इमली की चटनी तैयार है |इसे एअर टाईट कंटेनर मे भरकर 2 से 3 महीने के लिए फ्रिजर मे स्टोर करके रख सकते है|

10. चाट बनाते समय जरूरत के अनुसार इमली की चटनी को कंटेनर से निकाल ले | थोडासा गर्म पानी डालकर पतला कर ले और इमली की चटनी का उपयोग करे |



इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने की विधि - ( स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ )


1.
सबसे पहले बिना बीज वाली इमली लेनी है,इसे अच्छे से धोकर साफ कर लेना है,


2.
एक बर्तन मे दो कप गर्म पानी डाले |


3.
उसमे खजूर इमली और गुड को डाले |


4.
खजूर और इमली को 10 मिनट के लिए पकाले| इसके पकने के बाद गुड,जिरा पावडर,लाल मिर्च पावडर, नमक डाले,और इसे पकने दे|


5.
पकने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दे|


6.
मिश्रण थंडा होने के बाद मे मिश्रण को मिक्सी जार मे पिस लेना है |


7.
अब छन्नी की मदत से छान ले | छन्नी मे नीचे से लगी हुई चटनी चम्मच से निकाल ले |


8. इस चटनी मे सौंठ पावडर डाले, और अच्छे से मिला ले|


9.
आपकी खट्टी मिठी इमली की चटनी तैयार है |इसे एअर टाईट कंटेनर मे भरकर 2 से 3 महीने के लिए फ्रिजर मे स्टोर करके रख सकते है|


10.
चाट बनाते समय जरूरत के अनुसार इमली की चटनी को कंटेनर से निकाल ले | थोडासा गर्म पानी डालकर पतला कर ले और इमली की चटनी का उपयोग करे |




निष्कर्ष


इमली की चटनी बनाना बहुत ही आसान है, इसे बनाने के लिए 20 से 25 मिनट का समय लगता है, यह चटनी एक चाट मसाला है, इस चटनी के बिना चाट मे स्वाद नही आता है |Imli Ki Chutney Recipe In Hindi इस लेख मे मैने इमली चटनी के बारे मे अच्छे से समजाया है|



सुझाव


1. इमली की चटनी छानते समय चमचा का उपयोग करे|

2. एअर टाईट कंटेनर मे चटनी को रखने से चटनी गाढी हो जाती है, इस्तेमाल करते वक्त थोडासा गर्म पानी डालकर चटनी को पतला कर ले |

3. इमली की चटनी को फ्रिज में 1 महीने के लिए स्टोअर कर सकते है|

4. इमली और खजूर को बीजरहित लेना है|



स्वाद - खट्टा, मीठा और तिखा


परोसने का तरिका - इमली की चटनी को स्नॅक्स और चाट के साथ परोसा जाता है| खासकर इमली की चटनी को भेलपुरी, पानीपुरी, आलू टिक्की,समोसा, कचौडी,ऐसेऔर चाट के साथ परोसा जाता है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.