नारियल की चटनी रेसिपी - नारियल की चटनी बनाना बहुत ही आसान है | इस चटनी के उत्पत्ति भारत मे हुई है | खासकर यह एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है|नारियल की चटनी का इस्तेमाल मेदुवडा,आप्पे,उत्तपम, डोसा के साथ होता है | नारियल की चटनी को चपाती के साथ भी खाया जा सकता है | नारियल की चटणी बनाना इतना भी मुश्किल काम नही है| नारियल की चटनी रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है|
चलिये मै आपको बताती हू की नारीयल की चटनी कैसे बनाते है | ताजा कटा हुआ, एक कप नारियल, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, पुदिना, भीगी हुई चना दाल, दही, गुळ इन सबको एक ब्लेंडर जार मे बारीक पीस लेना है|ऊपर से जीरा,राई और लाल मिर्च का तडका लगाना है|नारियल की चटनी बनाना इतना आसान है|
चलिये हम आपको नारियल की चटनी बनाने की विधि विस्तार से बताते है|
पूर्वतैयारी का समय - 15 मिनट
बनाने का समय - 10 मिनट
चलिये हम आपको नारियल की चटनी बनाने की विधि विस्तार से बताते है|
नारियल की चटनी रेसिपी
पूर्वतैयारी का समय - 15 मिनट
बनाने का समय - 10 मिनट
Read more: Dosa Recipe in hindi
सामग्री
1. कटा हुआ नारियल - 1 कप
2. अदरक का तुकडा - ½ इंच
3. बारीक कटा हुआ गुळ - 2 टेबल स्पून
4. कटी हुई हरी मिर्च - 2
5. भिगी हुई चना दाल - 2 टेबल स्पून
6. हरा धनिया - ½ कप
7. पुदिना - 10 - 12 पत्तिया
8. नमक - स्वादानुसार
9. पानी
10. लाल मिर्च - 2
11. जीरा - 1 टी स्पून
12.. राई - 1 टीस्पून
13. तेल - 1 टेबल स्पून
Read more: Rava Idli Recipe hindi
नारियल की चटनी बनाने की विधि - नारियल की चटणी रेसिपी, Nariyal Chutney.
1.सबसे पहले चना दाल को चटनी बनाने से तीन घंटे पहले पानी मे भीगो देना है |
2. बाद मे एक मिक्सर ग्राइंडर लीजिए,उसमे एक कप ताजा कटा हुआ नारियल लीजिए,हरी मिर्च,अदरक का तुकडा, भिगी हुई चना दाल, बारीक काटा हुआ गुळ, दही, हरा धनिया, पुदिना,नमक इन सभी सामग्री को दरदरा पीस लीजिए |
3. बाद में आवश्यकता नुसार पानी डाल के बारीक पिस लीजिए
4. अब इस चटनी को एक बाऊल मे निकाल लीजिए |
5. इस चटनी को थोडासा चख लीजिए, अगर किसी चीज की कमी हो तो डालकर और थोडा पीस लीजिए |
6. अब तडका लगाने के लिए तडका पॅन लीजिए |
7. गॅस को ऑन करे,गॅस को लो फ्लेम पर ही रहने देना है,त्यांनी तेल डालना है,
8. तेल गर्म होने के बाद राई डाले, राई तडकते ही जीरा रडले, बादमे लाल मिर्च डाले,गॅस को बंद करदे |
9. यह तडका चटनी के उपर डाल दे और मिक्स कर ले |
10. आपकी ताजा नारियल की चटनी बनके तैयार है |
निष्कर्ष
नारियल की चटनी बनाना बहुत ही आसान है,इसे बनाने में 20 से 25 मिनट का समय लगता है, इसे डोसा,उत्तपम,मेदू वडा के साथ खाया जाता है, नारियल की चटनी खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, इस चटनी को छोटे बडे सभी पसंद करते है |
सुझाव
1.आप चाहे तो ताजे नारियल की जगह सुखे नारियल का भी उपयोग कर सकते है |
2. सुखे नारियल को थोडा तवेपर गर्म कर लीजिए |
3. दही की जगह आप इमली नही तो नींबू का रस भी ले सकते है
4. इस चटनी को 3 से 4 दिन के लिये रेफ्रिजरेटर मे रख सकते है |
स्वाद - खट्टा मीठा
परोसने का तरीका - आप्पे, डोसा, उत्तपम के साथ नाश्ते मे परोसे |