Dosa Recipe in hindi - डोसा रेसिपी,स्वादिष्ट और करारा, डोसा बनाने की विधि

 

डोसा रेसिपी - डोसा एक दक्षिण भारतीय (south Indian) प्रसिद्ध व्यंजन है | डोसा यह एक स्वादिष्ट और करारा व्यंजन है | इसे अगर कुछ टिप्स के साथ बनाया जाये तो इसे बनाना बहुत आसान है | इस व्यंजन को नाश्ते मे परोसा जाता है, डोसा खाने के लिए भी बहुत हल्का है | इसका निर्माण कर्नाटक मे हुआ है | इसे भारतभर मे बडे चाव से खाया जाता है | डोसा एक दक्षिण भारतीय व्यंजन होकर भी इसे भारत मे ही नही, बल्की भारत के बाहर भी बनाया जाता है और खाया जाता है | डोसा को आप दिन भर में कभी भी खा सकते है | डोसा एक चावलऔर उडद दाल का अनुठा मिश्रण है | ये पचाने में हल्का होता है क्योकि इसमे चावल का इस्तेमाल जादा मात्रा मे किया गया है | इसे बनाने में थोडा वक्त लगता है क्योंकि यह एक खमीर वाली रेसिपी है | खमीर वाली रेसिपीज की पूर्वतैयारी को वक्त लगता है इस डोसा को आप किसी भी तवा पर बना सकते हो | डोसा कई प्रकार के होते है, जैसे की मसाला डोसा, व्हेजिटेरियन डोसा,रवा डोसा,रागी डोसा, प्लेन डोसा, हम आज आपको प्लेन डोसा के बारे मे बतायेंगे | जिसे भी डोसा बनाना नही आता है वो भी इस Dosa Recipe in hindi को पढकर बना लेगा, मैने इस लख में डोसा बनाना स्टेप बाय स्टेप तरीके से समझाया है 

Dosa Recipe in hindi

आप अगर इस बताये गये तरीके से डोसा बनाते हो तो आपका डोसा भी बहुत ही करारा बनकर तैयार होगा, और खाने मे भी बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा |


Dosa Recipe in hindi



पूर्वतैयारी का समय - 18 घंट

पकाने का समय - ½ घंट



सामग्री -



1. चावल - 3 कप


2. उडद दाल - 1 क



3. चना दाल - 1 टेबल स्पून


4. मेथी दाणे - 1 टीस्पून


5. तेल - आवश्यकतानुसा


6. नमक - 1 टेबल स्पून


7. पानी - आवश्यकतानुसार


Read more: Dhokla Recipe in hindi


डोसा बनाने की विधि



1. सबसे पहले चावल,उडत दाल,चना दाल को अच्छी तरह से धो लेना है |





2. चावल, उडत दाल,चना दाल और मेथी दानाइन सबको 8 - 9 घंटे के लिए पानी मे भिगोना है |


3. अब भीगे हुए चावल,चना दाल, उडत दाल इन सबको मिक्सर ग्राइंडर मे फाईन पीस लेना है |



4. जब दाल, चावल पिसते वक्त पानी की जरूरत होती है, तब दाल चावल का भीगा हुआ पानी का इस्तेमाल करे


5. इस मिश्रण को एक डिब्बे मे निकाल लेना है और उसमे नमक डाल देना है | ये मिश्रण जादा गाढा और जादा पतला नही होना चाहिये |

6. इस मिश्रण के घोल को खमीर उठने के लिए ( फर्मेंटेशन के लिए) गर्म जगह पर 11-12 घंटे के लिए रख देना है |

7. अब डोसा बनाने के लिए गॅस ऑन करे,गॅस की फ्लेम को लो ही रखे,

8. डोसा तवे को तेल से अच्छे से ग्रीस कर लीजिए |


9. अब डोसा मिश्रण के घोल को तवे पर डालकर गोल - गोल फैला दीजिए |

10. डोसा फैलाने के बाद गॅस की फ्लेम को हाय करे,

डोसा जब ब्राऊन होने लगे तब गॅस की फ्लेम को लो करे |


11. डोसा जब पकने लगता है तब तवे को किनारे से छोडने लगता है |


12. डोसा को अच्छी तरह से सेकने दीजिए और फिर तवे से डोसा को निकाल लीजिए |


13. आपका डोसा बनकर तैयार है, चटनी के साथ सर्व्ह करे |






Read more: Rava Idli Recipe hindi



निष्कर्ष - डोसा रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है, इसकी पूर्वतैयारी को थोडा जादा समय लगता है, लेकिन इसे पकाने के लिए 30 से 40 मिनट ही लगते है ( मात्रा 2 व्यक्ती ) ये बनने के बाद बहुत ही सुनहरा और करारा दिखता है, इसे बच्चे बडे प्यार से खाते है, जेसीबी डोसा बनाना नही आता है, वो भी इस Dosa Recipe in hindi के लेख को पडकर बना लेगा |


सुझाव -
1. जब भी हम चावल,चना दाल के मिश्रण को मिक्सर मे पिसते है तब हमे पानी की जरूरत पडती है, तब दाल-चावल भिगोया हुआ पानी का ही इस्तेमाल करे, डोसा का घोल जल्दी फर्मेंटेशन होने के लिये मदत होती ह




2. आप किसी भी तवे पर डोसा बना सकते है,सिर्फ तवे को अच्छे से ग्रीस कर लेना है,तवे पर तेल लगाना है,फिर थोडासा पानी छिडकना है, बाद मे कपडे से पोछ लेना है, इसी स्टेप को 3 से 4 बार दौराना है | बाद मी तवे पर और तेल लगाए, फिर डोसा गोल को तवे पर डालिये


3. सर्दीयो मे डोसा मिश्रण फर्मेंटेशन के लिए समय लेता है,तो डोसा मिश्रण के डब्बे के ऊपर एक कंबल को लपेट दिजीए ऐसा करने से डोसा मेश्राम जल्दी फरमेंट होने मे मदत होती है|

4. चना दाल का इस्तेमाल डोसा को सुनहरा रंग लाने के लिए किया जाता है |


5. आप चाहे तो पोहा का इस्तेमाल भी कर सकते हो, पोहा को भीगोकर पीस लीजिए ऐसा करने से डोसा और भी करारा होगा |


स्वाद - नमकीन और करारा


परसने का तरीका - डोसा को सांबर के साथ, नारियल की चटनी के साथ, मूंगफली की चटनी के साथ परोसा जा सकता है |डोसा को सुबह के नाश्ते मे और रात के खाने मे परोसा जा सकता है |












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.