Dhokla Recipe in hindi - ढोकला रेसिपी, स्वादिष्ट और जालीदार



Dhokla Recipe in hindi - ढोकला रेसिपी, स्वादिष्ट और जालीदार


ढोकला रेसिपी - ढोकला रेसिपी एक बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है | ढोकला रेसिपी को एक बार बनाकर बच्चो को अगर खिलाया जाये तो बच्चे बार-बार मांगते है | ढोकला रेसिपी भारत के कई राज्यो मे बनाई जाती है | ये एक झटपट बनने वाली रेसिपी है | इसे नाश्ते के लिए बनाया जाता है | ढोकला सबको पसंद आता है | ढोकला के कई प्रकार है |
जैसे की बेसन ढोकला, खमंग ढोकला, रवा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला, खट्टा ढोकला, बेसन - रवा ढोकला तो आज हम बनाने जा रहे बेसन - रवा ढोकला |
इस व्यंजन मे तेल का प्रयोग कम किया गया है | तली हुई चीजे खाकर अगर आप परेशान हुए हो तो आप इस Dhokla Recipe in hindi को पढकर जरूर बनाये |
Dhokla Recipe in hindi

Dhokla Recipe in hindi




पूर्वतयारी के लिए - 20 मिनट

पकाने के लिए - 15 मिनट




सामग्री



1. बेसन - 100 ग्राम

2. रवा - 200 ग्राम

3. चिनी - 2 टेबल स्पून

4. नमक - ½ टेबलस्पून

5. तेल - 2 टेबल स्पून

6. मिरची पावडर - 2 टी स्पून

7. सायट्रिक ऍसिड - 1 टी स्पून

8. बेकिंग सोडा - 1 टी स्पून

9. पाणी - 500 मिली लिटर

10. हलदी - 1 टी-स्पून



तडका के लिए सामग्री



1. जीरा - ½ टेबलस्पून

2. सरसो - ½ टेबल स्पून

3. तेल - 2 टेबलस्पून

4. हरी मिर्च - 10 से 12 बारीक कटी हुई

5. हरा धनिया बारीक कटा हुआ - आवश्यकतेनुसार



ढोकला बनाने की विधि




1. सबसे पहले एक 2 लिटर का पतीला लेना है, अब उस पतीले मे पानी डालना है |


2. अब इस पानी में चिनी,नमक,तेल डालिये| | विस्कर या चम्मच की मदत से दो मिनिट के लिए चलाते रहना है |


3. बाद मे लाल मिर्च पावडर डाले, हलदी डाले,बेकिंग सोडा डाले और अच्छे से चम्मच की मदत से एक मिनट के लिये चलाते राहिये |


4. इस पानी के घोल मे रवा और बेसन डालना है | इसे विस्कर की मदत से अच्छे से घुमाना है, ताकी गुथलिया ना बने |


5. अब साइट्रिक ऍसिड को 2 मिनट के लिये थोडेसे पानी मे भिगो के रखे|


6. अब गॅस को ऑन करे, गॅस के ऊपर एक कढाई को रखे | कढाई मे आधी कढाई पानी डाले| उपर से ढक्कन रख देना है |


7. अब एक थाल लेनी है, थाल को तेल से ग्रीस कर लेना है |


8. अब हमने जो घोल बनाके रखा है, उसमे सायट्रिक ऍसिड का पाणी डालना है, और अच्छे से विस्कर की मदत से चलाना है|


9. ये मिश्रण धीरे -धीरे फुलकर डबल हो जायेगा |अब इस फुले हुए घोल को ग्रीस किये हुए थाल मे डाल देना है |


10. अब गॅस के उपर की कढाई का ढक्कन हटा देना है,अब तक पानी को उबाल आ चुका होगा|


11. अब हमने जो थाल में घोल डाला हुआ है, ऊस थाल को कढाई के उपर रख देना है | और उपर से ढक्कन रखना है |


12. गॅस को 15 मिनट के लिए मिडीयम से हाय फ्लेम पर रखना है |


13. 15 मिनट के बाद ढोकला पका की नही इसकी जांच करनी है, टूथ पिक को ढोकले के अंदर डालकर देखिये | टूथपिक क्लीन निकल आये तो ढोकला पक चुका है |


14. अगर टूथ पिक को घोल लगकर आये तो, ढोकले को 5 मिनट के लिये और पकने दो|




15.
15 से 20 मिनट के बाद ढोकला बनकर तय्यार है | अब ढोकले को 15 मिनट के लिये थंडा होने देबा है |




16.

बाद मे ढोकले के किनारे से चाकू को घुमा लेना है | और ढोकले को निकाल लेना है| ढोकला को चौकोनी आकार मे काट लेना  है  |





17.


आपका स्वादिष्ट और जालीदार ढोकला बनकर
तय्यार है |



तडका बनाने की विधि




1.
अब गॅस को ऑन करना है | एक छोटीसी कढाई लेणी है,उसमे तेल डालना है,तेल गरम होने के बाद जीरा डाले, उसके बाद सरसो के दाने डाले, बाद मे कटी हुई हरी मिर्च डाले इन सबको थोडा पकने दे अब गॅस को बंद करे |


2. इस तडका को ढोकला के उपर फैलाकर डाल देना है, उपर से कटा हुआ धनिया डाल देना है |




निष्कर्ष



ढोकला बनाना बहुत ही आसान है, ढोकला बनाने के लिए 40 मिनिट लगते है , जिसे ढोकला बनाना नही आता है वो भी इस Dhokla Recipe in hindi को पढकर बना लेगा |



सुझाव



1. ढोकला को पकने के बाद गरमागरम थाल से मत निकालना, गरमागरम निकालने से वो टूट सकता है|


2. ढोकला को आप सुबह और शाम के नाचते मे बना सकते है |


3. ढोकला को आप बिना हलदी के भी बना सकते है|




स्वाद - खट्टा,मीठा,तिखा



परोसने का तरीका -
ढोकला को सुबह और शाम के नाचते मी परोसा जा सकता है| और बच्चो के टिफिन मे भी पॅक करके दे सकते है.|








इसे देखे -
Poha Recipe in hindi

  Poha Recipe 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.