Soft & Crispy Appe recipe in hindi


अप्पे दक्षिण भारत की एक बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध रेसिपी है, जिसे अब पुरे भारत मे हलके भोजन के रूप में बनाया जाता है और नाश्ते के लिए खाया जाता है| इसे पनियारम, अप्पे या पददु भी कहा जाता है| यह एक स्वादिष्ट हेल्दी विकल्प है जो कम तेल मे बनता है और झटपट तैयार हो जाता है| अप्पे को खास तौर पर अप्पे पात्र मे ही बनाया जाता है जिससे यह गोलऔर क्रिस्पी बनता है| तो चलिये हम आपको यह रेसिपी soft & crispy Appe recipe in hindi मे स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ साझा करते |
Soft & Crispy Appe recipe in hindi
वैसे तो अप्पे को चावल और उडत दाल के घोल से ही बनाया जाता है| लेकिन आज हम आपको एक वेज इन्स्टंट रेसिपी बताने जा रहे है जिसमे सुजी दही और सब्जियो का उपयोग किया गया है| यह रेसिपी खास उन लोगो के लिये है जो हेल्दी और टेस्टी खाना पसंद करते है|



Soft & Crispy Appe recipe in hindi



पूर्वतयारीयो का समय - 15 मिनट

पकाने का समय - 20 मिनट






सामग्री ( ingredients)

 
1. सुजी - 250 ग्राम

2. दही - 125 ग्राम

3. शिमला मिर्च - 1(कद्दू कस किया हुआ)

4. गाजर - 1(बारीक काटा हुआ)

5. प्याज - 1(बारीक कटा हुआ)

6. हरी मिर्च - 5 - 6 (बारीक कटी हुई)

7. धनिया पत्ता - आवश्यकता नुसार

8. सरसो के दाने - 1 टीस्पून

9. बेकिंग सोडा - ½ टी स्पून

10. नमक - स्वादानुसार

11. तेल - 1 टेबल स्पून

12. कढीपत्ता - 10 - 12






आप्पे कैसे बनाते है? आप्पे बनाने की विधि :



1.
सबसे पहले एक बाऊल मे सुजी डाले और दही डाले| इसमे थोडा थोडा पानी डालकर एक गाडा घोल बना ले|

2.अब इस बेटर को 15 से 20 मिनिट तक ढककर रख दे ताकी सूजी फुल जाये|

3.
20 मिनिट बाद इसमे अब कटी हुई सब्जीया डाले - प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, कटा हुआ धनिया, नमक |

4.
और सबसे लास्ट मे इस मे बेकिंग सोडा डाले |

5.
अप्पे मे थोडा मसालेदार तडका लगाने के लिए एक छोटी कढाई ले उसमे तेल डाले तेल गरम होते ही उसमे राई डाले राई तडकने के बाद उसमे कडीपत्ता डाले और ये तडका बेटर मे डाल दे|

6.
अप्पे पेन को गॅस पर रखे हर खाने मे थोडा थोडा बूंद बूंद तेल डाले |

7.
जब पेन हलका गरम हो जाये तब उसमे चम्मच से बेटर डाले - हर खाने को 3/4 तक भरे ताकी अप्पे फुलने के लिए जगा ले सके |

8.
अब ढक्कन लगाकर धीमी आच पर तीन से चार मिनट के लिये पकने दे|

9.
जब नीचे की साईड हलकी सुनहरी हो जाये तब चम्मच की मदत से अप्पे को पलट दे |

10.
अब दुसरी तरफ से भी दो से तीन मिनट तक सेके, चारो और से गोल्डन ब्राऊन और क्रिस्पी होने तक सेक लीजिए|

11.
अब आप्पे को बाहर निकाल लीजिए आपके अप्पे तैयार है |



निष्कर्ष 



अप्पे एक ऐसी रेसिपी है जो बहुत झटपट बनती है, और सभी को पसंद आती है, चाहे बच्चे हो या बुढे हो इसे सभी खा सकते है,और नाश्ते के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है, इसे सही तरीके से बनाया जाये तो यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम बनती है| उपर दिये रेसिपी का पालन करके आप भी अपने घर मे soft & crispy Appe recipe को बना सकते है |



सुझाव



1.अप्पे पैन को पहले से हलका गरम करे और धीमी आच पर गॅस को रहने दे ||

2. अप्पे बेटर मे बेकिंग सोडा डालना ना भूले इससे अप्पे बहुत ही अच्छे फुलते है |

3. आप इस अप्पे के बेटर मे उबला हुआ आलू,

मकाई के दाने, मटर के दाने भी डाल सकते है |



स्वाद - तिखा नमकीन



परोसने का तरीका


इन सॉफ्ट और क्रिस्पी आप्पे को नारियल की चटनी के साथ, धनिया पुदिना की चटनी के साथ और टमाटर की चटनी के साथ गरमागरम परोस सकते है| चाहे तो आप सांभर के साथ भी सर्व कर सकते है| और बच्चो के टिफिन मे तो ये बहुत ही बडिया विकल्प है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.